Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आदिबद्री को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा
    सिरमौर

    आदिबद्री को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा

    By Himachal VartaOctober 18, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन: मां सरस्वती के उद्गम स्थल माने जाने वाला आदिबद्री जल्द सड़क सुविधा से जुड़ने जा रहा है। दरअसल, आदिबद्री के लिए सड़क निर्माण को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है। इससे बेहद कम दूरी के सफर से हिमाचल और हरियाणा आपस में सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। अभी जिला यमुनानगर के अंतर्गत आने वाले आदिबद्री के लिए लोगों को वाया हरियाणा होकर जाना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय नाहन से वाया कालाअंब-सढ़ौरा होते हुए इस धार्मिक पवित्र स्थल के लिए 70 किलोमीटर और वाया कोलर से हरियाणा होते हुए करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। अब नाहन विधानसभा क्षेत्र के भेड़ों से हिमाचल की सीमा में 5 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसकी फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली है।आदिबद्री मंदिर तक पहुंचने के लिए शेष 2 किलोमीटर की सड़क हरियाणा सरकार द्वारा बनाई जानी है। हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर स्थित आदिबद्री में सरस्वती नदी को पुनजीर्वित करने के मकसद से डैम का निर्माण भी प्रस्तावित है। लिहाजा सड़क सुविधा मिलने के बाद हिमाचल को इसका लाभ मिलेगा।

    यहां समझें भौगोलिक स्थिति नाहन से मात्तर भेड़ों जाने के लिए पहले 12 किलोमीटर का सफर नेशनल हाइवे-07 का है।शंभुवाला से थोड़ा आगे हाईवे से भेड़ों के लिए पीएमजीएसवाई के तहत 6 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है। भेड़ों से आगे हिमाचल की सीमा तक शेष 5 किलोमीटर की सड़क बननी है, इसकी विभाग को मंजूरी मिली है। आगे 2 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा का है। इस सड़क का निर्माण पूरा होते ही आदिबद्री के लिए ये सफर महज 25 किलोमीटर का रह जाएगा। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, क्षेत्र की करीब 4 से 5 पंचायतों के हजारों लोग भी लाभांवित होंगे। पर्यटन की दृष्टि से भी ये सड़क अति महत्वपूर्ण साबित होगी।

    आदिबद्री में डैम का निर्माण किया जाना है। इस डैम का निर्माण हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। नाहन विधानसभा क्षेत्र की मात्तर पंचायत में 31.72 हेक्टेयर भूमि में डैम का निर्माण कार्य होगा। इसकी चौड़ाई 101.06 मीटर और ऊंचाई 20.5 मीटर होगी। इस पर करीब 215.33 करोड़ रुपए की लागत आएगी। डैम बनने से करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबी झील बनेगी। डैम का निर्माण हरियाणा सरकार करेगी । इसके बनने से 61.88 हेक्टेयर मीटर पानी हिमाचल और शेष करीब 162 हेक्टेयर मीटर पानी हरियाणा को मिलेगा। इस पानी को सरस्वती नदी में प्रवाहित किया जाएगा।नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि भेड़ों से आदिबद्री सड़क निर्माण की वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है। सड़क निर्माण के लिए सरकार ने राशि भी जारी कर दी है। इससे दोनों राज्यों को बड़ा लाभ मिलेगा।

    लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के एक्सईएन आलोक जनवेजा ने बताया कि भेड़ों से आदिबद्री के लिए हिमाचल की सीमा में 5 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसकी विकृति मिल चुकी है। वन विभाग के पास 60 लाख की राशि जमा करवाई जा चुकी है। 16 करोड़ रुपए सड़क निर्माण के लिए प्राप्त हो चुके हैं। अभी स्थिति ये है कि हिमाचल की सीमा में भेड़ों से आगे जंगल है। बीच में कई खड्ड भी आते हैं। यही वजह थी कि सड़क निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस की जरूरत थी।सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद अब विभाग इसके टेंडर लगाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.