Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
    सिरमौर

    महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

    By Himachal VartaOctober 19, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन‌ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन में अग्रोहा के महाराज अग्रसेन की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। नाहन वैश्य सभा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की अध्यक्षता जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की तो वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा अंबाला के मुख्य कारोबारी अनुभव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

    एसएफडीए हाल में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि हर्ष महाजन के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महान विचारक महाराजा अग्रसेन की विचारधारा में आज न केवल वैश्य समाज बल्कि पूरा भारत देश विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।सांसद हर्ष महाजन ने वैश्य सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जमकर सराहना भी करी। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति के द्वारा जिस तरीके से वैसे समाज के चरित्र को चरितार्थ किया है वह आज के समाज को एक नई दिशा और दशा देता है।वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक अलग सोच विचार और चिंतन के धनी थे। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय और महान योद्धा होने के बावजूद उन्होंने एक सशक्त समाज के निर्माण की बुनियाद रखी थी। डॉक्टर बिंदल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की सोच थी कि यदि हम एक ईंट और एक रुपया देकर किसी का सहयोग करते हैं तो इसमें देने वाले को कोई फर्क नहीं पड़ता मगर जिसे दिया जा रहा है उसके पास सब की दी हुई संख्या से जुटी धनराशि और सामान उसे विषम परिस्थितियों से उभरने का मौका देता है।उन्होंने कहा कि आज समस्त अग्र समाज महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग का पालन कर रहा है और उन्होंने आगे भी इस परंपरा को बनाए रखने का आह्वान भी किया।इस मौके पर अगर समाज की महिलाओं के द्वारा नवदुर्गा पर आधारित विशेष लोक नृत्य पेश कर जमकर तालियां बटोरी। गायत्री परिवार से जुड़ी वैश्य समाज की महिलाओं के द्वारा वैदिक आधार पर मानवीय मूल्यों को दर्शाता हुआ कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

    वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा तरह-तरह के रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले वैसे समाज के मनीषियों को परितोषित भी किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में वैश्य सभा के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के द्वारा सभी का आभार भी व्यक्त किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गोयल के द्वारा किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.