राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर छः व सात तथा सीमा पर लगते सेरजगास पंचायत के गांव कोटली में बीते एक सप्ताह से जलापूर्ति न होने से लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है और जल शक्ति विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है और न ही इस समस्या के प्रति गंभीर है । आलम यह है कि लोग हैंड पंप से पानी ढोकर गंुजारा कर रहे हें । जलापूर्ति न होने से विशेषकर शौचालय में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस वार्ड के बाशिंदों का कहना है कि रूटीन में तीसरे दिन पानी केवल थोड़ी देर के लिए आता है जिससे ज्यादा सदस्यों वाले परिवार को गंुजारा नहीं हो पाता है । बता दें कि वार्ड नंबर 6 ओर 7 में अधिकांश किसान रहते हैं । उपयुक्त जलापूर्ति न होने पर किसानों को अपने मवेशियों को खडड में पानी पिलाने ले जाना पड़ता है । सबसे अहम बात यह हैं कि त्यौहारी सीजन में जलापूर्ति ने होने से लोगों को अपनेे घरों की सफाई करने से भी महरूम रहना पड़ रहा है ।
वार्ड नंबर सात के राकेश कुमार, रमेश कुमार , धर्मपाल, अंकुर, सहित अनेक लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का वार्ड नंबर छः और सात ग्रामीण क्षेत्र पड़ता है । इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत बीते कई वर्षों से चल रही है । इनका कहना है कि विभाग द्वारा इन वार्डों में रहने वाले किसानों के लिए आजतक कोई सिंचाई योजना नहीं बनाई हैंे । जिस कारण किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है । लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के घर की टंकियां ओवरफलो होती है और कुछ लोगों को पानी पीने को भी नसीब नहीं होता है ।
इन वार्डों में पानी छोड़ने का कार्य देख रहे कर्मचारी का कहना है कि कंडा नाला से आने वाली पाईप लाईन टूटी हुई है जिसके चलते इन वार्डो में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है । दूसरी ओर विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि इन वार्डो में पानी की समस्या होने बारे कोई जानकारी नहीं है । बताया कि बीती रात कंडा नाला पाईप लाईन अवश्य टूटी है जिसकी मुरम्मत की जा रही है ।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
