Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चौगान के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर आतिशबाजी विक्रय करने पर रहेगी पाबंदी-एसडीएम
    सिरमौर

    चौगान के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर आतिशबाजी विक्रय करने पर रहेगी पाबंदी-एसडीएम

    By Himachal VartaOctober 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मण्ड़ल नाहन के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्रों में पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय हेतू स्थान निर्धारिंत किए गए है ताकि पटाखों के कारण किसी प्रकार की जानमाल की क्षति न हो।
    यह जानकारी उप मण्ड़ल़ाधिकारी सिरमौर राजीव सांख्यान ने आज यहां देते हुए बताया कि उपमण्डल नाहन में चौगान मैदान, ददाहू के सतीबाग, काला आम्ब के मारकण्डेश्वर नदी व जमटा के मेला मैदान जमटा में 29 से 31 अक्तूबर तक प्रातः 9ः00 बजे से सांय 9ः00 बजे तक आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नाहन शहर में नाहन चौगान के अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
    उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थानों पर पटाखों और आतिशबाजी के विक्रय के लिए एसडीएम कार्यालय अथवा कार्यकारी दण्ड़ाधिकारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार से लाईसैंस प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थानों पर लाइसेंस धारक आतिशबाजी एवं पटाखों की बिक्री नहीं कर सकेगा।
    उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका नाहन को आदेश दिए गए है कि आतिशबाजी व पटाखों के विक्रय स्थल पर रात्रि के समय सभी लाईटों को चालू रखें ताकि दुकानदारों व आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो और कोई भी दुकानदार ज्वलनशील पदार्थों जैसे मोमबत्ती, माचिस आदि का प्रयोग करते पाया गया तो उसका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकानदार को पटाखों की दुकान के साथ एक रेत की बाल्टी तथा 100 लीटर पानी की व्यवस्था करनी होगी, ऐसा न करने वाले आतिशबाजी विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अधिकारियों को अपने वाहन को कर्मचारियों सहित नाहन में निर्धारित स्थल पर तैनात करने के निर्देश दिए गए है ताकि पटाखों से होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर तुरन्त नियंत्रण किया जा सके।
    उन्होंने सहायक आयुक्त, आबकारी एवं कराधान नाहन को निर्देश दिए कि वह विक्रेता के आतिशबाजी से संबन्धित बिल वाऊचर आदि का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को आतिशबाजी उचित दाम पर उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसीलदार, थाना प्रभारी अग्निशमन अधिकारी तथा सहायक अभियन्ता नगरपालिका नाहन को आतिशबाजी खरीद एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के लिए चौगान मैदान में खाली स्थान पर पार्किग के लिए पुराने कॉलेज की तरफ स्थान चयनित करने के निर्देश दिए ताकि चौगान मैदान के आस पास सड़कों पर वाहनों की भीड़ इकटठा न हो।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.