Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • समय पर चिकित्सा नही मिलने से राजगढ़ में दो की मौत, एम्बुलेंस सड़क को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
    • नशा तस्कर रवि कुमार को 11 साल की कैद और एक लाख का जुर्माना
    • सैनवाला स्कूल के छात्रों ने विप्रो अर्थियन अवार्ड में प्रदेश में पाया पहला स्थान
    • अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की आयुषी शर्मा ने 95.6प्रतिशत अंक झटके, सीबीएसई जमा दो का शत प्रतिशत रहा रिज़ल्ट
    • मेडिकल कॉलेज को लेकर भाजपा व नाहन की जनता का बडा चौक में धरना : डा बिंदल
    • किरयाना की दुकान से 06 लीटर पकड़ी शराब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, May 15
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब में सेवा केंद्र सीमित स्टाफ के साथ 8 मई से फिर से खुलेंगे
    चण्डीगढ़

    पंजाब में सेवा केंद्र सीमित स्टाफ के साथ 8 मई से फिर से खुलेंगे

    By Himachal VartaMay 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    पहले चरण में 467 सेवा केन्द्रों में 153 सेवाएं मुहैया होंगी, हथियार और विवाह रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित सेवाएं दूसरे चरण में शुरू की जाएंगीः विनी महाजन
    चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब गृह विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार श्रीमती विनी महाजन ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) जारी करते हुए राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को 8 मई (शुक्रवार) से प्रातःकाल 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा केन्द्रों को फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं।

    इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए श्रीमती महाजन ने आज यहाँ बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार ने सेवा केन्द्रों को फिर से खोलने के आदेश दिए हैं जो कोविड -19 महामारी के दौरान कर्फ्यू /लाॅकडाउन के चलते बंद कर दिए गए थे।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि विभिन्न जी2सी और बी2सी सेवाएं मुहैया करवाने वाले यह सेवा केंद्र पंजाब के एकीकृत सेवाएं मुहैया करवाने वाले केंद्र हैं और यह कल से फिर से खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी सभी डिप्टी कमिश्नरों को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) जारी कर दी गई है। इसके साथ ही कोविड-19 दौरान इन सेवा केन्द्रों में आने वाले नागरिकों और इन केन्द्रों में काम कर रहे स्टाफ की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा जारी की गई एक विस्तृत ऐडवाइजरी का पालन किया जाये।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आगे बताया कि सेवा केन्द्रों का काम चरणबद्ध ढंग से फिर से शुरू किया जायेगा। पहले चरण में कुल 516 सेवा केन्द्रों में से 467 खोले जाएंगे, जिनमें सीमित स्टाफ के साथ कुल 217 में से 153 सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि हथियार और विवाह रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित सेवाएं दूसरे चरण में शुरू की जाएंगी।

    श्रीमती महाजन ने आगे बताया कि उपलब्ध सेवाओं की सूची https: // dgrpg.punjab.gov.in/ पर भी देखी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार प्रातःकाल 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रातःकाल 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कोई भी नागरिक उपलब्ध सेवाएं लेने के लिए जा सकता है जबकि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मान्य नियोजित भेंट और कर्फ्यू पास वाले लोगों को ही यहाँ से सेवा का लाभ लेने की आज्ञा होगी। उन्होंने आगे कहा कि नियोजित भेंट की सुविधा कोवा पंजाब मोबाइल एप, एमसेवा के द्वारा ली जा सकती है। विस्तृत एस.ओ.पी. https: // dgrpg.punjab.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • समय पर चिकित्सा नही मिलने से राजगढ़ में दो की मौत, एम्बुलेंस सड़क को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
    • नशा तस्कर रवि कुमार को 11 साल की कैद और एक लाख का जुर्माना
    • सैनवाला स्कूल के छात्रों ने विप्रो अर्थियन अवार्ड में प्रदेश में पाया पहला स्थान
    • अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की आयुषी शर्मा ने 95.6प्रतिशत अंक झटके, सीबीएसई जमा दो का शत प्रतिशत रहा रिज़ल्ट
    • मेडिकल कॉलेज को लेकर भाजपा व नाहन की जनता का बडा चौक में धरना : डा बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.