Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद पंजाब द्वारा गेहूँ की खरीद का 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार
    चण्डीगढ़

    कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद पंजाब द्वारा गेहूँ की खरीद का 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार

    By Himachal VartaMay 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    22 दिनों में ही मुकम्मल हुई 78 प्रतिशत खरीद -विसवाजीत खन्ना
    निर्विघन खरीद के सुचारू प्रबंध करने के लिए कारगर सिद्ध हुई मंडी बोर्ड की उत्कृष्ट योजना
    मंडियों में पड़ाववार गेहूँ लाने का काम पास प्रणाली ने किया आसान, अब तक 13.71 लाख पास जारी
    किसानों के हाथों की सफाई हेतु 34000 लीटर सैनीटाईजर मुहैया करवाया
    खरीद कामों में जुटे 5600 मुलाजिमों को भी 1.60 लाख मास्क और सैनीटाईजर की 18000 बोतलें बाटीं
    चंडीगढ़। कोविड-19 के चलते कर्फ्यू/ लाॅकडाउन की चुनौतियों के बावजूद पंजाब ने गेहूँ की खरीद में 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है।
    यह खुलासा करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विसवाजीत खन्ना ने बताया कि गेहूँ की खरीद शुरू होने के 22 दिनों के समय में राज्य में खरीद का 78 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने बताया कि रबी के इस सीजन के दौरान 135 लाख मीट्रिक टन का अनुमान निश्चित किया गया है और अब तक मंडियों में 105.14 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हो चुकी है जिसमें से तकरीबन 104 लाख टन गेहूँ खरीदा भी जा चुका है।
    कफ्र्यू के मद्देनजर मंडियों में पड़ाववार फसल लाने के लिए मंडी बोर्ड की तरफ से लागू की गई पास प्रणाली ने किसानों को बड़ी सुविधा मुहैया करवाई। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों को 13.71 लाख पास जारी किये जा चुके हैं।
    श्री खन्ना ने आगे बताया कि रबी का मौजूदा मंडीकरण सीजन पिछले सभी सीजनों की अपेक्षा अलग और अधिक चुनौतीपूर्ण था क्योंकि गेहूँ की खरीद को यकीनी बनाने के साथ-साथ मंडियों में भीड़-भाड़ को रोकना भी बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने फसल की खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और अन्य स्टाफ के स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रबंध किए जिसके अंतर्गत इस बार मंडियों की संख्या 1834 से दोगुनी करके 4000 तक कर दी गई और फसल उतारने के लिए 30 गुणा 30 के डिब्बे बनाए गए ताकि किसी भी जगह पर भीड़ न जुटे। इसके अलावा सामाजिक दूरी समेत स्वास्थ्य प्रोटोकोल के पालन को यकीनी बनाने में भी बोर्ड को सफलता हासिल हुई।
    उन्होंने बताया कि मंडियों में किसानों की स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए उनके हाथों की सफाई के लिए 34000 लीटर सैनीटाईजर मुहैया करवाया गया। इसके अलावा खरीद केन्द्रों में हाथ धोने के लिए 1300 टंकियां भी लगाई गईं जो हाथों से छूए बगैर सिर्फ पैरों के साथ पैडल दबाने से चलती थीं।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि खरीद कामों में जुटे 5600 अधिकारियों और कर्मचारियों को 1.60 लाख रेगुलर मास्क और सैनीटाईजर की 18000 बोतलें बांटी गईं ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा के पालन को पूरी तरह यकीनी बनाया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.