शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला जिला में संचालित मैरिज पैलेस संचालकों को पत्र भेजे हैं। इसमें संचालकों को बिना लाइसेंस शराब न परोसने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा करने की सूरत में विभाग मैरिज पैलेस को सील कर कानूनी कार्रवाई अमल में ला सकता है। विभाग ने शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। आबकारी कराधान विभाग ने साफ कर दिया है कि शराब परोसने का फैसला लिया गया है तो इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। विभाग ने दो तरह के लाइसेंस उपलब्ध करवाए हैं। इनमें पहला 1200 रुपए में, जबकि दूसरा 1700 रुपए में बनाया जा सकता है। इसके अलावा बिना लाइसेंस के शराब परोसी जाती है तो भारी जुर्माना चुकाना होगा। विभाग ऐसे मामले में आबकारी अधिनियम 2011 के तहत कार्रवाई करेगा। आबकारी विभाग का यह एक्शन प्लान शादियों के अलावा जन्मदिन और रिटायरमेंट पार्टी को लेकर भी बनाया है। विभाग ने उत्सव के मौके पर शराब परोसने का विरोध करने वाले संगठनों और आम लोगों समेत शराब विक्रेताओं से भी इस अभियान के साथ जुडऩे का आह्वान किया है।
Breakng
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
Thursday, October 1
