शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को जुब्बल उपमंडल के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने भगोली स्थित नवनिर्मित काली माता मंदिर की प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया तथा मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। स्थानीय लोगों ने शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह मंदिर दो साल में बनकर तैयार हुआ है और आज इस मंदिर की प्रतिष्ठा हुई है। इसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सरोट के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालय के भवन निर्माण पर लगभग एक करोड़ 56 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है। भवन का निर्माण रिकॉर्ड एक साल में पूर्ण किया गया है, जो कि सरकार द्वारा गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के अभियान में एक और मील का पत्थर सिद्ध होगा। कैबिनेट मंत्री ने इसके साथ ही बढाल पंचायत के सरोट गांव में महासू देवता सरोट, काली चिता माता और नारसिंह देवता सरोट के नवनिर्मित मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री ने सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
