Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार व शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये की सहायता करती है प्रदान
    सिरमौर

    प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार व शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये की सहायता करती है प्रदान

    By Himachal VartaDecember 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-प्रदेश सरकार   मुख्यमंत्री   कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रूपये विधवा महिला की लडकी, अनाथ लडकी, तथा जिसके माता-पिता दिव्यांग हों ऐसी लडकियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है, जबकि शगुन योजना के तहत 31 हजार रूपये अर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लडकियों के विवाह के लिए प्रदान कर रही है यह जानकारी आज सूचना एंव जन सम्पर्क की ओर से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत नेहर स्वार व महीपुर में आयोजित हुए फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दी।
    इसी प्रकार सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग से अनुबंधित कलाकारों ने सिरमौर जिला के विकासखंड़ संगडाह की गा्रम पंचायत बाउनल काकोग व रेडली, पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत माजरा, धौलाकुआं, राजपुरा व डांडा, शिलाई के जरवा जुनेली व अजरोली, पच्छाद के डिलमन व साधनाघाट में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया।

    कार्यक्रम के दौरान जहां कलाकारों ने लोकगीतों से लोगों का मनोरंजन किया वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं जिसमें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये देने, व प्रत्येक माह के अंतिम दो दिन में राजस्व लोक अदालतों के आयोजन से लोगों को इंतकाल, तकसीम, निशानदेही व दरूस्ती जैसे राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध लाभ मिलने के साथ-साथ इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान संबंधित पंचायतों के प्रधान अनिल ठाकुर, अश्वनी सिंगला, हेमचन्द,ओम प्रकाश, शिवानी देवी, दीपिका तनुजा, चमेली देवी, उप प्रधान सुनिल ठाकुर सचिव जगत सिंह चौहान सहित वार्ड सदस्य व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.