बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला बिलासपुर में मक डंपिंग को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर ने सख्त रवैया अपनाया है। बाकायदा इस कार्रवाई के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नियमों की अवहेलना पाए जाने पर जिला मुख्यालय के समीप ही कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को जोडऩे वाली एक सडक़ के निर्माण के कार्य में जुटी एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। सात लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना इस कंपनी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ठोंका गया है। आगामी भविष्य में भी इस तरह की कोताही नहीं बरतने की कंपनी को चेतावनी दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं पर भी नियमों की अवहेलना पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला मुख्यालय के समीप ही कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को आपस में जोडऩे वाले रोड पर एक कंपनी की ओर से कार्य किया जा रहा है, लेकिन कंपनी द्वारा जहां पर कार्य किया जा रहा है, उसी के साथ ही डंपिंग साइट भी बना दी। इसकी सूचना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी मिली, जिसके चलते संबधित विभागीय टीम की ओर से मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो नियमों की अवहेलना पाई गई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा ने कहा है कि मक डंपिंग को लेकर नियमों की अवहेलना पाए जाने पर एक कंपनी को सात लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
