Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रविवार को जिला सिरमौर में कंप्लीट लॉक डाउन, मॉर्निंग वॉक पर भी लगा प्रतिबंध
    सिरमौर

    रविवार को जिला सिरमौर में कंप्लीट लॉक डाउन, मॉर्निंग वॉक पर भी लगा प्रतिबंध

    By Himachal VartaMay 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    फैक्ट्रियों, दूध और दवाओं पर नहीं है कंप्लीट लॉक डाउन के आदेश
    नाहन। जिला सिरमौर प्रशासन के द्वारा रविवार को पहले से ही कंप्लीट लॉक डाउन किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। मगर इस अधिसूचना में तमाम उद्योग और उनमें जो कामगार के लाने ले जाने की व्यवस्था की गई है वह बरकरार रहेगी। जबकि दूध, दवा को छोड़कर सभी विपणन संस्थान बंद रहेंगे। यही नहीं सुबह जो 5:30 से 7:00 तक का समय मॉर्निंग वॉक के लिए रखा गया है वह भी प्रतिबंधित रहेगा।

    इसके साथ-साथ जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस और मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने बताया कि लापरवाही करने वाले के साथ सख्त रवैया अख्तियार किया जाएगा। वही जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक दवा उद्योग की महिला कर्मचारी की निजी लैब से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसका सैंपल कलेक्ट कर कसौली लैब में भेज दिया गया है।

    यह भी बता दें कि पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित जिस निजी अस्पताल में कथित कोरोना पॉजिटिव मामला आया है उस क्षेत्र में शाम को आने वाली रिपोर्ट के बाद क्या व्यवस्था रहेगी इस को लेकर प्रशासन अपना होमवर्क लगभग कंप्लीट कर चुका है।

    अब यदि कथित युवती का कोरोना टेस्ट सरकारी लैब से भी पॉजिटिव आ जाता है तो अस्पताल सहित जिस फैक्ट्री में वह कार्यरत थी उसको सील भी किया जा सकता है। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जिस निजी अस्पताल में कथित युवती का कोरोना टेस्ट किया गया है क्या वह हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से कोरोना टेस्ट के लिए मान्यता प्राप्त था या नहीं।

    अब यदि उसके पास इस टेस्ट को करने की मान्यता थी भी इस सुविधा के बारे में उसने स्थानीय प्रशासन को क्यों नहीं सूचित किया था। बरहाल इस 25 वर्षीय युवती व उसकी रूम पार्टनर की सरकारी लैब से यदि टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है तो निश्चित ही जिला सिरमौर का माहौल एक बार फिर से टाइट हो सकता है। तो वही इन उद्योगों को लॉक डाउन में चलाने की जो परमिशन दी गई है उस पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो सकते हैं।

    इसकी मुख्य वजह भी बताई जा रही है कि कई उद्योगपति अभी भी एक स्टेट से दूसरे स्टेट में आ जा रहे हैं उधर जिला सिरमौर उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने बताया कि रविवार को दवा और दूध को छोड़कर तमाम विपणन संस्थान बंद रहेंगे। फैक्ट्रियों के कामगारों के लिए जो पहले से गाइडलाइन जारी है वह सब वैसे ही रहेंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.