Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»मनोहर लाल बोले अगले पांच साल में हर घर में पीने के पानी को पहुंचाना प्राथमिकता
    हरियाणा

    मनोहर लाल बोले अगले पांच साल में हर घर में पीने के पानी को पहुंचाना प्राथमिकता

    By Himachal VartaAugust 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अगले 5 सालों के दौरान राज्य के प्रत्येक घर की रसोई में पानी पहुंचाया जाएगा और ऐसी व्यवस्था सरकार ने करनी शुरू कर दी है।
    मुख्यमंत्री आज यहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गांव घाटा, सिकंदरपुर और सुखराली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में वर्तमान सरकार बनने के बाद हमने लो प्रोफाइल रहकर जनता की सेवा की है और हर वर्ग के कार्य किए हैं। उन्होंने विरोधियों द्वारा अनुभवहीन होने के आरोप पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि हमारा अनुभव लोगों की सेवा का था जबकि कुछ लोगों ने लूट खसूट का अनुभव बनाया हुआ था।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा परिवार प्रदेश की 2.5 करोड़ जनता है और हमारा मुख्य उद्देश्य लोगो के जीवन स्तर को सुगम बनाना है। प्रदेश में इज़ ऑफ डूइंग बिजऩेस के साथ साथ इज़ ऑफ लिविंग की व्यवस्था की है और अब आप लोगों को किसी कार्य के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते क्योंकि अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन शुरू कर दी गई है जिनको निर्धारित अवधि में पूरा किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है क्योंकि सरकारी नौकरियां सीमित है इसलिए युवाओं को उद्योगों में रोजगार हेतु हुनरमंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता अगले कार्यकाल के लिए आशीर्वाद देगी।
    इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला, मेयर मधु आजाद, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री जवाहर यादव, भाजपा नेता समय सिंह भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.