Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला में चयनित होगा सौर मॉडल गांव -विवेक शर्मा
    सिरमौर

    जिला में चयनित होगा सौर मॉडल गांव -विवेक शर्मा

    By Himachal VartaFebruary 15, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़)  जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक मॉडल सौर गांव चयनित करने के लिए 27 राजस्व गांव की छंटनी की गई यह जानकारी सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लक्ष्य सौर ऊर्जा अपनाने को बढावा देना और ग्रामीण समुदायों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाना, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना, सोलर ऊर्जा से चलने वाले उद्योगों को बढावा देकर आर्थिक विकास को गति देना है। इस योजना के तहत जिला स्तरीय समीति द्वारा मूल्यांकन करने के उपरांत एक चयनित मॉडल सौर गांव को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
    बैठक के दौरान वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिम उर्जा ओम प्रकाश ने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक किलोवॉट  सोलर प्लांट रोजाना 4 से 5 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है तथा 3 किलोवाट प्लांट से प्रतिदिन 15 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा जिससे  महीने में 450 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बिजली का इस्तेमाल करने के उपरांत बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के जरिए ग्रीड में वापिस चली जाएगी जिससे बची हुई बिजली का पैसा सोलर प्लांट लगाने वाले को मिलेगा।
    बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल राणा सहित संबधित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.