Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यकः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यकः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaAugust 29, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, जाॅगिंग के अतिरिक्त ब्रिस्क वाॅकिंग आदि गतिविधियों के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे का समय निकालना आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में ‘फिट इंडिया अभियान’ के आयोजन के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस, 2019 के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी परिसर से राष्ट्र के लिए ‘फिट इंडिया अभियान’ का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रसिद्ध मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देशों में शारीरिक गतिविधियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के रुप में अपनाया गया है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से स्वस्थ रहने की अपील की तथा कहा कि कुछ दशकों पहले स्वस्थता हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग था, एक सामान्य व्यक्ति दिन में कम से कम 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलता था। उन्होंने कहा कि इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई है तथा उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री परिषद, विधायक और विभिन्न निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी परिसर से प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया अभियान’ के शुभारम्भ को लाईव देख रहे थे।
    फिट इंडिया अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कांफ्रेंस हाॅल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) मनोज तोमर, निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व व आपदा प्रबन्धन) दुनी चंद राणा और निदेशक सार्वजनिक वित्त और सार्वजनिक उद्यमी एवं विशेष सचिव (वित्त) राजेश शर्मा सहित सचिवालय के कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए।
    प्रदेश के सभी जिलों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.