Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री ने किया केंद्र सरकार से एनएच-305 को स्तरोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने किया केंद्र सरकार से एनएच-305 को स्तरोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह

    By Himachal VartaMay 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां केंद्र सरकार से सैंज-औट राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-305 को जलोड़ी पास में सुरंग निर्माण सहित स्तरोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि एनएच-305 स्ट्रेच एक सिंगल लेन कैरेज-वे है, जो खराब स्थिति में होने के कारण दुर्घटना संभावित है। उन्होंने कहा कि जलोड़ी दर्रा पर वर्ष के दौरान लगभग 5 महीने तक बर्फ से घिरा रहता है और इस अवधि के दौरान रामपुर-किन्नौर से कुल्लू-मनाली तक लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जलोड़ी दर्रे में लगभग 4.20 किलोमीटर लंबी सुरंग के  निर्माण की आवश्यकता है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में यात्री और माल ढुलाई का भार पूरी तरह से सड़कों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश यातायात राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्भर है, ऐसी परिस्थितियों में इन मार्गों पर बढ़ते हुए यातायात की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए स्तरोन्नत करने की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं हमीरपुर-मंडी (एनएच-70) और पांवटा साहिब-गुम्मा-फेडस (एनएच-707) को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन 214 किलोमीटर लंबे राजमार्गों को हिमाचल प्रदेश में ग्रीन नेशनल हाईवे कोरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.