शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़)शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल स्थित घूंगलीधार में 22 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। करीब एक करोड़ 17 लाख से इस सब स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा इस कार्य को न केवल रिकॉर्ड दो वर्ष से कम समय में पूरा किया गया है अपितु स्वीकृत राशि जो करीब एक करोड़ 22 लाख रुपए थी से लगभग पांच लाख रुपए की बचत करते हुए एक करोड़ 17 लाख रुपए खर्च करते हुए इस कार्य को पूर्ण किया है। शिक्षा मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं और अधिकारियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि उनकी इस उपलब्धि से उन्होंने एक मिसाल क़ायम की है, जिससे अन्य विभाग भी प्रेरित होंगे।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Friday, July 24
