-कहा- केंद्र सरकार कोविंड 19 महामारी के नाम पर कामगार का शोषण करने लगी
पायल/लुधियाना/चंडीगढ़। पायल के विधायक स. लखबीर सिंह लक्खा ने कहा है कि नरिन्दर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से कामगार लोगों के हकों को मारने वाली किसी भी नीति का कांग्रेस पार्टी की तरफ से विरोध किया जायेगा। कामगार के हकों पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
स. लक्खा ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि कामगार लोगों से 8 से ज्यादा घंटे काम लिया जाये परन्तु तनख्वाह उतनी ही दी जाये, जो कि कामगार के हकों पर बड़ा डाका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से कोविड 19 के नाम पर कामगार का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने अपने फैसले पर फिर नजरसानी ना की तो कामगार लोगों के हकों की रक्षा के लिए श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़ी लड़ाई शुरू की जाएगी।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
