Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में डिपो की दालों में बड़ी गड़बड़ी, जंगल में मिले सैकड़ों खाली रैपर
    सिरमौर

    सिरमौर में डिपो की दालों में बड़ी गड़बड़ी, जंगल में मिले सैकड़ों खाली रैपर

    By Himachal VartaMay 17, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    नाहन (संजय सिंह)। सिरमौर जिला के नाहन में उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई की जा रही सस्ती दालों की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। सिरमौर के नाहन शहर से मात्र 3 किलोमीटर दूर यशवंत विहार कॉलोनी के समीप सैकड़ों की संख्या में डिपो में बिकने वाली दालों के रैपर मिले हैं। यह रैपर इतनी भारी मात्रा में जंगल में कहां से आए यह जांच का विषय है परंतु उचित मूल्य की दुकानों में दाल काली है यह सामने आ चुका है।

    उचित मूल्य की दुकानों में भले ही लोग लंबी-लंबी कतारों में सरकार द्वारा दिए जाने वाले सस्ते राशन के लिए पसीना बहाते हो परंतु पीठ के पीछे डीपू होल्डर व व्यापारी क्या खेल खेल रहे हैं इस बात से प्रशासन व विभाग भी सकते में है।

    यह खुलासा सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में उस वक्त हुआ जब रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में डिपो में सप्लाई की जाने वाली दाल चना, मलका व अन्य दालों के खाली रैपर जंगल में मिले इन रेपर पर बकायदा हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिखा हुआ है तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो बकायदा इन रैपर पर लगी है। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि उचित मूल्य की दुकानों में कुछ गड़बड़झाला चल रहा है ।

    ऐसे में यह जांच का विषय है कि सैकड़ों की संख्या में डीपू में बिकने वाली दालों के सैकड़ों रेपर यशवंत विहार कॉलोनी नाहन के जंगल में कैसे पहुंचे। उधर इस संबंध में जब जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आदित्य बिंद्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यदि इस तरह से जंगल में उचित मूल्य की दुकानों में बिकने वाली दालों के भारी संख्या में रैपर मिले हैं तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी तथा दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.