Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश*
    कांगड़ा

    स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश*

    By Himachal VartaSeptember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )      स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाकर माता की दिव्य ज्योतियों के साथ-साथ माता के गर्भग्रह ,योगिनी कुंड और शयन भवन में भी दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। उन्होंने माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर विराम लगे और प्रदेशवासी बिना किसी भय से अपना जीवन यापन करें ।
    इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से उन्हें माता की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया ।
    इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से टीबी निक्षय मित्रों को हेल्थ डाइट किट भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि टीबी उन्मूलन जैसे जनहितकारी अभियानों को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता अनिवार्य है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निक्षय मित्र समाज में टीबी रोगियों को पोषण एवं सहयोग प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह भागीदारी सरकार के प्रयासों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
    डॉ. शांडिल ने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में सक्रिय योगदान दें और स्वस्थ हिमाचल निर्माण में सहभागी बनें।
    इस अवसर पर तहसीलदार एंव मंदिर न्यास अधिकारी मनोहर लाल , सहायक पुलिस अधीक्षक स्माईला चौधरी ,एसएचओ ज्वालामुखी नाजर सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बजाज, डाॅ आर के सूद, डाॅ रजनीश, डाॅ शिल्पी पांडे , मंदिर पुजारी शैलेन्द्र शर्मा, जितेश शर्मा और उदय शंकर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.