Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»उपायुक्त के राणाबाग भूस्खलन वाले क्षेत्र में दौरे के दौरान पत्थरों के गिरने से बड़ा हादसा टला
    कुल्लू

    उपायुक्त के राणाबाग भूस्खलन वाले क्षेत्र में दौरे के दौरान पत्थरों के गिरने से बड़ा हादसा टला

    By Himachal VartaSeptember 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)    उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने लगातार तीसरे दिन आनी विधानसभा क्षेत्र में बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। आज आनी उपमंडल के तहत राणाबाग और कोटासेरी पंचायत में हुए नुकसान का उन्होंने जायजा लिया। राणाबाग भूस्खलन वाले क्षेत्र में दौरे के दौरान उपायुक्त और अधिकारियों की टीम के समक्ष पत्थरों के गिरने से बड़ा हादसा टला गया।

    उपायुक्त ने विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और विभिन्न विभागों को त्वरित राहत और सुरक्षा के निर्देश दिए।

    सबसे पहले उपायुक्त ने एनएच-305 के नगान प्वाइंट का निरीक्षण किया, जहां हाल ही में हुए भीषण भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और स्थायी समाधान की दिशा में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

    इसके उपरांत उन्होंने मरेछ गांव का कोठी सड़क से निरीक्षण किया जो हाल की भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। यहां करीब एक दर्जन ग्रामीण परिवारों के मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं, जबकि किसानों की उपजाऊ भूमि भी खतरे में पड़ गई है।

    उपायुक्त ने निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव और भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाए। साथ ही गांव के नीचे बहने वाली खड्ड से सुरक्षित बनाने के लिए क्रेट वॉल आदि का निर्माण करने पर विचार विमर्श किया। मकानों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेषज्ञों की टीम द्वारा सर्वे करवाने के आदेश दिए गए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को अस्थायी तौर पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए लोगों के रहने और खाने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए।

    इसके पश्चात उपायुक्त ने राणाबाग सड़क का निरीक्षण किया, जो भूस्खलन के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है। राणाबाग भूस्खलन क्षेत्र में उपायुक्त ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मार्ग को केवल राशन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतू आवश्यकता अनुसार खोला जाए।

    उन्होंने खनेउड़ी और शवाड सहित विभिन्न

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.