नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) नोहराधार में आज प्राथमिक शिक्षक संघ नोहराधार की कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से एक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने विनय कुमार को शाल, टोपी और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस भेंट के दौरान, संघ के सदस्यों ने उपाध्यक्ष को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से अवगत कराया। संघ ने खण्ड नोहराधार में एक अलग बी.ई.ई.ओ. ¼BEEO½ कार्यालय भवन की मांग की उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षो से यह कार्यालय बी.आर.सी.सी. ¼BRCC½ भवन में ही चल रहा है जिससे शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान संघ ने बच्चों के शारीरिक विकास के महत्व पर जोर देते हुए, प्राथमिक स्कूलों में ’अंडर-12’ खेलों को फिर से शुरू करने की मांग की।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजेश तोमर, महासचिव जयपाल अदमाईक, जिला पी.टी.एफ. के मुख्य सलाहकार सतपाल, रूप राज कमल, शमशेर जंग, सोमदत्त पुंडीर, राकेश ठाकुर, तपेंद्र
सुर्या, भरत सिंह, दिलावर सिंह, देशराज, सुभाष तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29
