नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत सभी 60,079 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी, कल्याण मोबाइल ऐप के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है, जिसमें सभी पेंशनरों के आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नं0 तथा पूर्ण स्थाई पते सहित नवीनतम जानकारी दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सत्यापित किया जा रहा है।
जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पेंशनरों का सत्यापन कार्य अधिकांश पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने ई-केवाईसी से शेष रहे पेंशनरों से आग्रह किया है कि वह 30 सितंबर, 2025 से पूर्व अपने सभी दस्तावेजों की नवीनतम जानकारी सहित अपनी स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सत्यापन करवा लें ताकि पेंशनरों को पेंशन का लाभ समय से मिल सके।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29