Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»गोविंद सागर झील बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पुनः शुरु
    बिलासपुर

    गोविंद सागर झील बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पुनः शुरु

    By Himachal VartaSeptember 23, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  :-   जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील में आज से वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां पुनः शुरु हो गई। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, अजय हांडा, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर, राज्य महासचिव इशान अख्तर तथा कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत भी मौजूद रहे।
    इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार ने स्पीड बोट और क्रूज राइड का अनुभव लिया और अपने अनुभव साझा किए।
    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि बिलासपुर को एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख हब बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया गया था और अब इन्हें और अधिक संगठित तथा आकर्षक स्वरूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स, एरो स्पोर्ट्स और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाए। इससे जहां अधिक से अधिक पर्यटक बिलासपुर की ओर आकर्षित होंगे, तो वहीं जिला में व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
    राहुल कुमार ने कहा कि आने वाले वर्षों में जिला बिलासपुर को एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित होने के कारण गोविंद सागर झील वॉटर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थान है। उन्होंने कहा कि यहां क्रूज राइड, बनाना राइड, स्पीड बोट, वाटर स्कूटर सहित सभी प्रकार की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
    उपायुक्त ने देश-प्रदेश के सभी पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह बिलासपुर आएं और गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लें। जिला प्रशासन पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है तथा आने वाले समय में और नई गतिविधियों को भी यहां शुरू किया जाएगा।
    इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी रजनीश शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रितेश पटियाल सहित बिलासपुर के मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.