कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने उन्हें इस ग्रामीण विकास तथा महिला स्वावलंबन के लिए निर्माणाधीन इस परियोजना से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को भवन निर्माण के कार्य को इसी वर्ष 31 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस शी- हाट के बन जाने से कुल्लू आने वाले पर्यटक यहां की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होंगे। यहाँ पर स्थानीय उत्पादों तथा पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी भी उन्हें मिलेगी। इस भवन की धरातल मंजिल में तीन दुकानों का निर्माण किया जाएगा। एक दुकान में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद, दूसरी दुकान पर जिले के पारंपरिक खाद्य पदार्थ एवं मोटा अनाज उपलब्ध रहेगा। इसी मंजिल में पर्यटक सूचना केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। प्रथम मंजिल में रेस्तरां स्थापित किया जाएगा, जिसमें जिले के परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे। रेस्तरां और अन्य दुकानों का संचालन महिलाओं की ओर से ही किया जाएगा। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यकारी उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी दया राम ठाकुर, खंड विकास अधिकारी कुल्लू लक्ष्मी चंद व् एसडीओ ग्रामीण विकास विभाग टेक चंद शर्मा , आदि उपस्थित रहे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29
