Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»जिला परिषद कुल्लू की अन्तिम त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद हाल कुल्लू में सम्पन्न
    कुल्लू

    जिला परिषद कुल्लू की अन्तिम त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद हाल कुल्लू में सम्पन्न

    By Himachal VartaSeptember 24, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-     जिला परिषद कुल्लू की अन्तिम त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद हाल कुल्लू में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की। बैठक में विभिन्न जिला पार्षदों द्वारा उठाई गई मांगों तथा समस्याओं पर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। बैठक में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले पर जिला परिषद सदस्यों ने जानकारी हासिल की।
    इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद की बैठक अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जिला परिषद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है जो लोकतंत्र में जनता के समस्याओं को हल करने का एक बहुत अच्छा जरिया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में उपस्थित सुनिश्चित बनाने को कहा ताकि सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों से संबंधित पूरी जानकारी उन्हें प्राप्त हो सके, साथ ही पूर्ण समन्वय के साथ बैठक की सार्थकता सुनिश्चित हो सके।
    सदस्यों के प्रश्न का जबाब देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि भुंतर – मणिकर्ण रोड़ को डबल लेन करने के सम्बन्धी 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई है, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरम्भ हो जाएगा। सदस्य पूर्ण चंद द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में राजस्व अधिकारी ने जानकारी दी कि लाडा में प्रभावित जॉन /खंड/क्षेत्र/ तथा पंचायत आदि की विस्तृत जानकारी से संबंधित सूची तथा पिछले तीन वर्षों में यहां खर्च की गई धनराशि का संपूर्ण ब्यौरा उन्हें लिखित रूप में दे दिया गया है। उन्होंने विद्युत परियोजना से मिलने वाले मुआवजे की जानकारी हासिल की।
    सदस्य रुकमणी ने भलाण-1 पंचायत के धारा गांव में बने पानी के टैंक का मामले पर बात करते हुए विभाग से एक बार संयुक्त निरीक्षण करने का निवेदन किया। सदस्य गुलाब ठाकुर, ने भी अपने क्षेत्र के मामले उठाए लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि सड़कों को बहाल करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर हर क्षेत्र में युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
    अध्यक्ष ने कई मामलों में अधिकारियों को जल्द लंबित कार्यों को पूरा करने की अपील की। बैठक में सदस्य पूर्ण चंद्र ठाकुर, मानसिंह, जीवन ठाकुर, गुलाब सिंह, आशा ठाकुर, रुक्मिण

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.