Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»*डा. बिन्दल ने मिश्रवाला पहुंच कर आपदा प्रभावित परिवार से की भेंट और 11 वर्षीय बालक के दुखद निधन पर जताया शोक*
    सिरमौर

    *डा. बिन्दल ने मिश्रवाला पहुंच कर आपदा प्रभावित परिवार से की भेंट और 11 वर्षीय बालक के दुखद निधन पर जताया शोक*

    By Himachal VartaSeptember 27, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांव मिश्रवाला में पहुंचकर यहां भारी बारिश के कारण आई आपदा में एक 11 वर्षीय बालक के दुखद निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने हादसे में हुये नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित एवं पीडित परिवार की हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।
      डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि जिला सिरमौर में भारी बारिश के आरण आई आपदा में एक और भयानक हादसा घटित हुआ है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांवटा विकास खंड में अनुसूचित जाति बस्ती के 2 परिवारों के साथ यह हृदय विदारक हादसा हुआ है जिसमें एक 11 वर्षीय बालक की मुत्यु हो गई जबकि एक अन्य बालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
    गांव मिश्रवाला के हरिजन बस्ती के निवासी रोहित कुमार सुपुत्र सुरेन्द्र कुमार की भारी बारिश के कारण अपने घर की दीवार गिरने से दिवांश कुमार (पुत्र ज्ञान चंद) उम्र 11 वर्ष की दुखद मृत्यु हो गई जबकि खुशवंश पुत्र रोहित कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 11 वर्षीय दिवांश अपने पिता का इकलौता पुत्र था और हादसे में उसकी मृत्यु से इलाके में शोक की लहर है।
     डा. बिन्दल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को बिना देर किये आर्थिक एवं अन्य जरूरी मदद की जाये।
    उन्होंने कहा कि हरिपुर खोल और अगडीवाला में पिछले दिनों आई आपदा में प्रभावित परिवार अभी भी पंचायत घर और स्कूल में शरण लिये हुए हैं और सरकार की ओर से मदद की आस लगाये हुए हैं। किन्तु सरकार केवल फाईलों और कागजों में उलझी हुई है।
     उन्होंने कहा कि समय पर प्रभावित और पीड़ितों की मदद न होने से आपदा प्रभावित परिवार दुखी हैं।
     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों की आर्थिक मदद करने में जानबूझ कर विलंब कर रही है जबकि केन्द्र सरकार की ओर से आपदा राहत में प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि प्रदेश सरकार का आपदा प्रभावितों के प्रति रवैया अत्यंत निराशाजनक है और प्रदेश सरकार के मंत्री और अन्य प्रभावशाली लोग मीडिया में बयान बहादुर बने घूम रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.