Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने माता बालासुन्दरी मंदिर में जिला वासियों की सुख-समृद्धि के लिए हवन यज्ञ व कंजिका पूजन कर पूजा अर्चना की
    सिरमौर

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने माता बालासुन्दरी मंदिर में जिला वासियों की सुख-समृद्धि के लिए हवन यज्ञ व कंजिका पूजन कर पूजा अर्चना की

    By Himachal VartaSeptember 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा ने आज अष्टमी नवरात्रि अवसर पर सिरमौर जिला के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने हवन यज्ञ अनुष्ठान तथा कंजिका पूजन कर जिला वासियों की ओर से सुख और समृद्धि की कामना की।
    इस दौरान उप मंडलाधिकारी नाहन एवं मुख्य मेला अधिकारी राजीव सांख्यान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा तथा मेला अधिकारी उपेंद्र चौहान ने भी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि गत 22 सितंबर से आरंभ हुए इस नवरात्र मेला के दौरान अब तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिलोकपुर में माता बाला सुंदरी के दर्शन किए है तथा 86 लाख, 94 हजार, 230 रुपये नगदी और 190 ग्राम सोना व 10 किलोग्राम चांदी श्रद्धालुओं द्वारा माता को चढावा स्वरूप भेंट किया गया है।
    उन्होंने बताया कि नवरात्र मेला के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं  को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल तथा स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं का जायजा भी लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.