Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»सीर उत्सव के अवसर पर रन अगेस्ट चिट्टा थीम पर आयोजित हुई मैराथन
    बिलासपुर

    सीर उत्सव के अवसर पर रन अगेस्ट चिट्टा थीम पर आयोजित हुई मैराथन

    By Himachal VartaOctober 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   सीर उत्सव के अवसर थीम रन अगेंस्ट चिट्टा पर मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
    इस मैराथन को विभिन्न वर्गों जिनमें अंडर-19 छात्र व छात्रा, 40 प्लस कटैगरी महिला व पुरूष, अंडर-14 छात्र व छात्रा, 20 प्लस महिला व पुरूष वर्ग शामिल हैं।
    आयोजित मैराथन की 20 प्लस पुरूष वर्ग में कुठेहड़ा के सिया राम, घुमारवीं के नवनीत शर्मा तथा कसेरू के नरेश क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। इसी वर्ग की महिलाओं में बछरी की भावना शर्मा पहले, कसोल की बबीता शर्मा दूसरे तथ बछरी की ही कृतिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
    मैराथन प्रतियोगिता के अंडर 14 छात्र वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा के अरूण ने पहला, इसी स्कूल के प्रभाकर ने दूसरा तथा मोरसिंघी स्कूल के नलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की छात्रा प्रतियोगिता में घुमारवीं स्कूल की ममता, मोरसिंघी की पवनी देवी तथा घुमारवीं स्कूल की ही आंचल क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं।
    40 प्लस पुरूष वर्ग में लोहारली के मदन सिंह पहले, भगेहड़ के मनोहर लाल दूसरे तथा विशाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की महिला प्रतियोगिता में मोरसिंघी की स्नेहलता ने प्रथम, घुमारवीं की रक्षा देवी ने द्वितीय तथा घुमारवीं की ही उपमा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
    मैराथन प्रतियोगिता के अंडर-19 छात्रा वर्ग में महिमा पहले, जिया दूसरे तथा निधि तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि छात्र वर्ग में मनोज कुमार पहले, रजत दूसरे तथा शिवांश तीसरे स्थान पर रहा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.