Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी
    सोलन

    युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaOctober 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं। संजय अवस्थी आज विधानसभा क्षेत्र अर्की की ग्राम पंचायत मांगू के गांव सोरिया में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    विधायक ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का सूचक है। उन्होंने कहा कि अच्छाई की बुराई पर जीत के विजयदशमी पर्व के मूल्य को हम सभी को अपनाना चाहिए।
    संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा खेल-कूद के प्रति आकर्षित होते है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे ताकि युवाओं की असीमित ऊर्जा का सही प्रयोग हो सके।
    उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और नशे जैसी सामाजिक बुराई न केवल युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है अपितु देश व प्रदेश को युवा ऊर्जा की शक्ति से वंचित भी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे को समाप्त करने के लिए वृहद स्तर पर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने क्षेत्र और प्रदेश में नशे का समूल नाश करने में प्रदेश सरकार की सहायता करें।
    विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली पुरस्कार राशि 03 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 05 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर पुरस्कार राशि 02 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 03 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर पुरस्कार राशि को एक करोड़ रुपए से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि एशियन खेलों और राष्ट्र मण्डल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की गई है।
    संजय अवस्थी ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम मशोबरा को 10 हज़ार रुपए, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम डी.वाई.सी. दाड़लाघाट को 08 हज़ार रुपए, एकल गीत प्रतियोगिता में विजेता वर्तिका शर्मा को 500 रुपए, म्युजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में विजेता ऐशवर्या, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में विजेता मनीष को सम्मानित किया।
    विधायक ने सामुदायिक भवन सोरिया के निर्माण कार्य के लिए कॉटन मनी के रूप में 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने यंग स्टार युवक मण्डल सोरिया को कबड्डी मेट देने की घोषणा भी की।
    उन्होंने यंग स्टार युवक मण्डल सोरिया को अपनी ओर से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सभी मांगे आवश्यकतानुसार पूरी करने का आश्वासन दिया।
    विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    ग्राम पंचायत मांगू के प्रधान बलदेव ठाकुर, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, मेला कमेटी सोरिया के प्रधान रमेश शर्मा, उप प्रधान जगत राम, महिला मण्डल सोरिया की प्रधान मीरा शर्मा, यंग स्टार युवक मण्डल सोरिया के प्रधान कपिल शर्मा, कांग्रेस पार्टी के विद्या सागर ठाकुर, मदन लाल, हरीराम, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र अर्की के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.