मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मंडी जिला में अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि द्रंग विधानसभा के ग्राम पंचायत डलाह के गांव स्नेड मे 6 अक्टूबर 2025 को 2 बजे विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें सूचना एवं जन संपर्क विभाग के साथ संबद्ध फोक मीडिया ग्रुप अनुसूचित जाति बाहुल्य जनसंख्या वाले गांव में जाकर इन वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को दी जाएगी। इस दौरान नशा-निवारण अभियान तथा प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जानें और उनका लाभ उठाएं। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, महिला व युवक मंडलों से भी इन कार्यक्रमों के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है।
