Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन को राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन को राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ

    By Himachal VartaOctober 4, 2025
    Facebook WhatsApp
     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नाहन अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसको विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर साहनी व विद्यालय के महासचिव सचिन जैन ने सम्बोधित किया।
    प्रेस वार्ता में विद्यालय के महासचिव सचिन जैन ने दो महत्वपूर्ण आयोजनों की घोषणा करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल को 8 और 9 अक्टूबर को *राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप* की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है, जहाँ युवा प्रतिभाएँ शतरंज बोर्ड पर अपनी रणनीति, धैर्य और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
    जिसमें 30 से 40 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थी भाग ले रहें हैं।।
      इसके साथ हमारे विद्यालय को टैलेटक्स के एलन परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है जिसका आयोजन 5 अक्टूबर को कर रहे हैं, जिसमें उत्तर भारत के लगभग 300 विद्यार्थी भाग ले रहें हैं।
     उन्होंने कहा यह एक राष्ट्रव्यापी मंच है, जो छात्रों को प्रतिस्पर्धी स्तर पर अपने ज्ञान, कौशल और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है। ये दोनों आयोजन प्रतिभाओं को पोषित करने और हमारे छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि सह-पाठ्यचर्या क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
    उन्होंने कहा कि हो सकता है भविष्य में विद्यालय प्रसिद्ध प्रशिक्षण संस्थान एलन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें जिससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए चण्डीगढ़ व देहरादून जाने की आवश्यकता नही होगी।
    विद्यालय की प्रधानाचार्या देविंदर साहनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय गुणात्मक शिक्षा के साथ -साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए उचित मंच प्रदान करता है जो 21वीं सदी के वैश्विक नागरिक तैयार करने के लिए विद्यालय की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.