Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रात 1 बजे पहुंचे भल्लू गांव, लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा, मृतकों की संख्या हुई 16
    बिलासपुर

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रात 1 बजे पहुंचे भल्लू गांव, लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा, मृतकों की संख्या हुई 16

    By Himachal VartaOctober 8, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-   उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने झंडूता तहसील के अंतर्गत ग्राम भल्लू में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना स्थल का देर रात लगभग 1 बजे दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ और पुलिस टीम से घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुःख-दर्द साझा किया।
    उन्होंने बरठीं अस्पताल में पहुंच कर अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
    यह हादसा सोमवार देर शाम उस समय हुआ जब मरोतन से घुमारवीं रूट पर जा रही एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस हृदयविदारक घटना में अब तक 16 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं
    एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले अभियान में 15 शवों को मलबे से बाहर निकाला जबकि एक बच्चे का शव आज सुबह बरामद किया गया।
    उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री जो गत दिवस कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, ने हादसे की सूचना मिलते ही कार्यक्रम बीच में छोड़कर घटना स्थल के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने राहत दलों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।
    राहत कार्यों की समीक्षा के उपरांत वह बिलासपुर से कुल्लू के लिए रवाना हुए, जहां वह आज दोपहर लगभग 11 बजे अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के विधिवत समापन समारोह में शामिल होंगे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.