राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अक्तूबर- प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर द्वारा आज राजगढ़ में मजदूरों व कामगारों के लिए एक दिवसीय मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण समिति के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। इस जागरूकता शिविर में लगभग 500 श्रमिकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान नरदेव सिंह कंवर ने श्रमिकों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि बोर्ड श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कामगारों से आग्रह किया कि वह श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण आवश्यक रूप से करवाएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Friday, June 5
