Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण, हर छोटी चीज का रखें विशेष ध्यान – उपायुक्त
    शिमला

    वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण, हर छोटी चीज का रखें विशेष ध्यान – उपायुक्त

    By Himachal VartaOctober 9, 2025
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की रिज मैदान पर स्थापित प्रतिमा के अनावरण को लेकर 13 अक्तूबर, 2025 को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया।
    उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका आयोजन प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तैयारियों को लेकर छोटे से छोटे स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी भी चीज में कोई कमी न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम तैनात रखने, अग्निशमन विभाग को कार्यक्रम स्थल के दोनों छोर पर अग्निशमन टीम तैयार रखने, नगर निगम को रिज मैदान पर साफ-सफाई व सजावट सुनिश्चित करने तथा एसजेपीएनएल को पीने के पानी की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।
    अनुपम कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम में बहुत से गणमान्य अतिथि व हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे इसलिए सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.