हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- आम लोगों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरुक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत धनेड़, ग्राम पंचायत लंबलू और अवाह देवी में भी जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धनेड़ और लंबलू में आयोजित कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध जीवन म्यूजिकल गु्रप के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव के उपाय और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। इसी प्रकार, अवाह देवी में भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से त्रिवेणी कला संगम के लोक कलाकारों ने जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
