Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना के लाभों बारे किया जागरूक
    मंडी

    राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना के लाभों बारे किया जागरूक

    By Himachal VartaOctober 10, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत कठियाहूं में आत्मा परियोजना मण्डी के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में लगभग 200 किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती अपनाने में अपनी रूचि दिखाई।
    कार्यक्रम में उप-परियोजना निदेशक डॉ. हितेन्द्र ठाकुर एवं डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, जैविक घोलों की तैयारी, फसल विविधीकरण तथा मिट्टी के स्वास्थ्य सुधार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों और सफल प्रयोगों से अवगत कराना है। प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि फसलों की गुणवत्ता और किसानों की आय दोनों में निरंतर वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे देसी हिमाचली बीजों और प्राकृतिक पद्धतियों को अपनाकर प्रदेश को “प्राकृतिक खेती की ओर हिमाचल” अभियान में अग्रणी बनाएं।
    इस अवसर पर खंड तकनीकी प्रबंधक बल्ह आरती सिंह एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि हिमाचल की असली ताकत हमारे देसी बीजों और प्राकृतिक पद्धतियों में निहित है। जब किसान अपने बीजों और मिट्टी से जुड़ते हैं, तभी खेती आत्मनिर्भर बनती है। उन्होंने ग्राम पंचायत समिति कठियाहूं तथा दौलत राम का इस आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
    गोष्ठी के अंत में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.