Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चम्पा पार्क में हस्तनिर्मित उत्पादों की दीवाली प्रदर्शनी
    बिलासपुर

    राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चम्पा पार्क में हस्तनिर्मित उत्पादों की दीवाली प्रदर्शनी

    By Himachal VartaOctober 13, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    दीनदयाल अंत्योदय योजना दृ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद बिलासपुर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीवाली के उपलक्ष्य में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन चम्पा पार्क, बिलासपुर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2025 तक शहरी विकास विभाग के सौजन्य से आयोजित की जा रही है।
    नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी स्वयं सहायता समूहों को इस प्रदर्शनी में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
    प्रदर्शनी में कुल 12 स्वयं सहायता समूह अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं। दिवाली के अवसर पर यह आयोजन बिलासपुर के स्थानीय उत्पादों और हस्तकला को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।
    इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार से जोड़ने का अवसर प्रदान करना है। नगर परिषद बिलासपुर के इस प्रयास से स्थानीय महिला उद्यमियों को अपनी कला, कौशल और उत्पादों को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच प्राप्त हुआ है।
    प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री जैसे अचार, चटनी, मुरब्बा, जैम, शिरा, पापड़, मक्की व चावल का आटा, पॉपकॉर्न, कैंडी, नमक, अनारदाना और स्थानीय मसाले प्रदर्शित किए जा रहे हैं। वहीं हस्तनिर्मित वस्त्र वर्ग में स्वेटर, कुशन, टेबल मेट, दीवान सेट, भगवान के वस्त्र, वेस्ट मटेरियल से बने उत्पाद, ऊनी वस्त्र तथा हाथ से बने सजावटी फूल और घरेलू सजावट के अन्य सामान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
    इसके अतिरिक्त फास्ट फूड कॉर्नर में कचौरी, सिड्डू, चाय, मोमोज जैसे स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं, जबकि हर्बल सेक्शन में हर्बल साबुन और अन्य प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है।
    यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक खुली रहेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम प्रबंधक वंदना लखनपाल, मुनीश ठाकुर तथा सीओ सुनीला कुमारी भी उपस्थित रहीं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.