मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) द्वारा वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ईएपी का उद्देशय उद्यमिता ओर आज के समय में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता और समझ पैदा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रिंसिपल संजीव कुमार के वक्तव्य से हुई जिन्होंने युवाओं को रोजगार लेने के बदले रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता के रूप में एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक लोकश भाटिया ने कार्यक्रम के उद्देशय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम उद्यमिता के महत्व, संभावनाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने छात्रों को प्रेज़न्टैशन के माध्यम से उद्यमिता क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?”, “एक अच्छा उद्यमी कैसे बनता है?”, और “उद्यमियों के लिए सहायता प्रणालियाँ” जैसे विषयों पर चर्चा की। जिसके बाद जिला उद्योग केन्द्र मण्डी से दिलीप भारद्वाज ने एमएसएमई योजनाओं के बारे में जानकारी दी और स्वरोजगार एंव एमएसएमई क्षेत्र में अवसरों के बारे में बताया और युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अंत में एमसन फर्नीचर के निदेशक जितेश वालिया ने अपने उद्यमिता के अनुभवों को छात्रों से साझा किया और कहा कि किसी भी उद्यम की सफलता के लिए आइडिया और कौशल बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रत्येक सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों की उद्यमिता की समझ को बढ़ाना और उन्हें उद्यमशीलता की सफलता के लिए आवश्यक मूलभूत ज्ञान और योजनाओं से अवगत कराना था। इसके अलावा मुख्य प्रबंधक लोकश भाटिया ने भारत सरकार की रैम्प योजना, एटीआई योजना, एससीएसटी हब जैसी योजनाओं के अंतर्गत एनएसआईसी प्रशिक्षण केन्द्र पुलघराट मण्डी में चल रहे निशुल्क कौशल प्रशिक्षणों के बारे में छात्रों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज प्रोफेसर सीमा शर्मा, डॉ हरीश चौहान, जितेंद्र कुमार, डॉ संजय, डॉ सुरेन्द्र कुमार और एनएसआईसी समन्वयक विनय कुमार का विशेष योगदान रहा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29
