Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर शारबो में विशेष कार्यक्रम आयोजित
    किन्नोर

    आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर शारबो में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaOctober 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-       जनजातीय जिला किन्नौर के शारबो में आज आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला की विभिन्न पंचायतों के आपदा स्वयंसेवियों को आपदा कीट वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट, होमगार्ड, सुरेश चौहान ने की।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण स्तर पर आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए तो जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने आपदा स्वयंसेवियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और संकट की स्थिति में तत्परता से कार्य करने में करें।
    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षण समन्वयक श्री सौरभ धीमान ने जानकारी दी कि जिला में आपातकालीन तैयारी को सुदृढ़ बनाने और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला की सभी 73 पंचायतों में आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण में सांगला, सपनी, पूह, पंगी, सुंगरा, ऊरनी और रूपी सहित 08 पंचायतों को आपदा कीट प्रदान किए जा रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि प्रत्येक आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र में प्राथमिक उपचार किट, रस्सी, हेलमेट, तिरपाल, टॉर्च, फर्स्ट-एड सामग्री, जीवनरक्षक उपकरण तथा आवश्यक संचार साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन केंद्रों की स्थापना से पंचायत स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारी में उल्लेखनीय सुधार होगा और राहत-बचाव कार्यों की गति में वृद्धि होगी।
    कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं जनप्रतिनिधि, होमगार्ड, राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वयंसेवियों को आपदा से निपटने के व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.