बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में अंतरराष्ट्रीय डिजास्टर रिस्क रिडक्शन डे पर एक मौक ड्रिल का आयोजन विद्यालय आपदा प्रबंधन प्रभारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों को भूकंप जैसी स्थिति आने पर अपने जीवन को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है तथा उसके पूर्वाभ्यास के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि प्राकृतिक आपदा को रोका तो नहीं जा सकता पर इस आपदा से होने वाले जान और माल के नुकसान को कम अवश्य किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से आपदा के दौरान विभिन्न नियमों का पालन करने तथा स्थानीय और प्रशासनिक स्तर पर तथा संपर्क साधने एवं राहत व विचार कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिला आपदा प्रबंधन टीम अस्पताल अग्निशमन विभाग इत्यादि के महत्वपूर्ण फोन नंबर की जानकारी रखने का आह्वान किया ताकि जरूरत पड़ने पर इनसे संपर्क साथ कर रहा तू अब जब कार्यों को शीघ्रतापूर्वक शुरू किया जा सके।
इस अवसर पर विद्यालय मजारी की प्रवक्ता नीलम, अनुराधा, अमिता डी पी ई गुरदीप सिंह, हरप्रीत कौर, रेखा, रेणु शर्मा, सतनाम कौर, प्रमोद, शैली, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह सहित सभी अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे।
