नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विभिन्न सामाजिक आथि्र्ाक संकेतकां पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एन.एस.एस.) का क्षेत्रीय कार्य करता है तथा सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों से योजना निर्माण में मदद मिलती है और सरकार की विभिन्न नीतियों के कार्यान्वयन के लिए दिशा मिलती है।
उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्य को आरम्भ किया गया है तथा टैब एपलीकेशन पर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है। जिला सांख्यिकी कार्यालय के प्रगणक सिरमौर के चयनित गांवों व शहरी वार्डो का दौरा कर रहे है।
उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित जानकारी से जिला में लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी तथा यह जानकारी लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सरकार की विकास योजनाओं में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा दी जाने वाली जानकारी गोपनीय रखी जायेगी।
उपायुक्त ने सभी जिला वासियों तथा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि इस कार्य के लिए सरकार द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग करें तथा उन्हें सटीक व वास्तविक जानकारी प्रदान करें ताकि जिला में क्षेत्रीय कार्य को उत्कृष्ट एवं सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
