Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के 82 बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे लगभग 2375 बच्चों को कोविड-19 महामारी के बारे जागरूक करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया
    चण्डीगढ़

    हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के 82 बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे लगभग 2375 बच्चों को कोविड-19 महामारी के बारे जागरूक करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

    By Himachal VartaMay 21, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    चंडीगढ़। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के 82 बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे लगभग 2375 बच्चों को कोविड-19 महामारी के बारे जागरूक करने और इस विषम परिस्थिति के दौरान उन्हें रचनात्मक कार्यों में संलिप्त करने के उद्देश्य से ‘सेफ रहोना- फाइट कोरोना’  शीर्षक के अंतर्गत विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

    महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा बाल संरक्षण संस्थानों में रह रहे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं बाल देखरेख संस्थानों के इन्चार्ज को महामारी कोविड-19 के प्रकोप को फैलने से रोकने के संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय व राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को लागू करने और बच्चों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला बाल संरक्षण अधिकारी और काउंसलर की एक टीम द्वारा प्रत्येक बाल संरक्षण संस्थान का साप्ताहिक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी जिला बाल संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने, हाथों को बार-बार साबुन या सैनेटाइजर से साफ करने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखे और बच्चों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

    राज्य मंत्री ने कहा कि ‘सेफ रहोना-फाइट कोरोना’  शीर्षक के अंतर्गत विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को इस भयंकर महामारी के दौरान रचनात्मक कार्यों में संलिप्त करना और उन्हें कोविड-19 के प्रति जागरूक करना था। इस आयोजन में बच्चों को तीन श्रेणियों में बांटा गया, जिसके अंतर्गत 6-10 वर्ष, 11-15 वर्ष व 16-18 वर्ष की श्रेणी में बच्चों ने पेंटिंग, स्लोगन, कविता व निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रथम चरण में जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 88 बच्चे विजेता रहे। उप-निदेशक-॥। की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जिला स्तर पर विजेता रहे 88 बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, लिखे गए स्लोगन, कविताएं व निबंधों को व्हाटस-एप के माध्यम से ऑनलाइन मंगवाकर राज्य स्तर पर सभी तीनों श्रेणियों में 48 विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर विजेता रहे सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और प्रत्येक श्रेणी व प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में क्रमश: 5000 रुपये, 2000 रुपये,1100 रुपये और 500 रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

    पेंटिंग प्रतियोगिता में 6-10 वर्ष की श्रेणी में सोनीपत के तनिष्क ने प्रथम, रेवाड़ी की सौरना ने द्वितीय, करनाल की शिवांशी ने तृतीय और पलवल की फरजाना ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इसी प्रकार, 11-15 वर्ष की श्रेणी में सोनीपत के बादल ने प्रथम, गुरुग्राम के अभिषेक ने द्वितीय, झज्जर की नंदनी ने तृतीय और रेवाड़ी के विशाल ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। 16-18 वर्ष की श्रेणी में सोनीपत के ध्रुव ने प्रथम, करनाल की मोनिका ने द्वितीय, फरीदाबाद की मीना ने तृतीय और रेवाड़ी के हरिन्द्र ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

    कविता प्रतियोगिता में 6-10 वर्ष की श्रेणी में कुरुक्षेत्र की साक्षी ने प्रथम, नूह के मोहम्द कैफ ने द्वितीय, पंचकूला के जसविन्द्र ने तृतीय और पानीपत के अमित ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इसके अतिरिक्त, 11-15 वर्ष की श्रेणी में करनाल के अभय ने प्रथम, भिवानी की मुस्कान ने द्वितीय, कुरूक्षेत्र की रजनी ने तृतीय और नूह के नुशाद ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इसी प्रकार, 16-18 वर्ष की श्रेणी में सोनीपत के कृष्ण ने प्रथम, यमुनानगर के प्रिंस ने द्वितीय, पंचकूला के रोनक ने तृतीय और पलवल की काजल ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

    निबंध लेखन प्रतियोगिता में 6-10 वर्ष की श्रेणी में रेवाड़ी की सोरमा ने प्रथम, सोनीपत के सागर ने द्वितीय, यमुनानगर के अरमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। 11-15 वर्ष की श्रेणी में पंचकूला की मुस्कान ने प्रथम, सोनीपत की संजू ने द्वितीय, कुरुक्षेत्र के मुकेश ने तृतीय और भिवानी की सीमा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इसी प्रकार, 16-18 वर्ष की श्रेणी में करनाल की मीतू ने प्रथम, पंचकूला की रीया ने द्वितीय, भिवानी की संजना ने तृतीय और रोहतक के हरीश ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

    स्लोगन प्रतियोगिता में 6-10 वर्ष की श्रेणी में सोनीपत के तनिष्क ने प्रथम, यमुनानगर की सलोनी ने द्वितीय, कैथल की एकमजोत ने तृतीय और गुरुग्राम के प्रिंस ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। 11-15 वर्ष की श्रेणी में पलवल की पार्वती ने प्रथम, कुरुक्षेत्र की खुशबू ने द्वितीय, मेवात के अरमान ने तृतीय और भिवानी के ऋतिक ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। 16-18 वर्ष की श्रेणी में गुरुग्राम की हीना ने प्रथम, पंचकूला की आरती ने द्वितीय, झज्जर की प्रिया ने तृतीय और करनाल की अंजना-॥ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.