Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण
    शिमला

    अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण

    By Himachal VartaNovember 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का पंजीकरण जोकि प्रथम दिन में 65 था, को आज प्रातः काल 9.00 बजे से आगे बढ़ाया गया। 02 नवंबर दोपहर 1 बजे तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण किया गया। भारतीय सेना, रिमाउंट वेटनरी कॉर्पस, 22 मोबाइल, एवरी पट्टी द्वारा आज भी एक उपचार कैंप लगाया गया तथा ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा शिविर आयोजित किया गया। प्रातः 11.30 बजे अश्वपालकों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें डॉ समर चौहान, डॉ चंदन राणा,पशु औषधी विशेषज्ञ, तथा श्री शशांक शुक्ला भारतीय सेना अवेरी पट्टी द्वारा अश्वों के उचित प्रबंधन तथा बीमारियों से रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात ब्रुक्स इंडिया द्वारा घोड़ों की नाल तथा खुर को सही प्रकार से रखने के बारे में लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन दिया। किसान गोष्ठी में लगभग 100 पशुपालकों ने भाग लिया जिन्हे चिकित्सा किट भी वितरित की गई।
    आज के दिन सबसे मंहगा घोड़ा श्री छेरिंग टुडूप ग्राम बर्र, डाकघर गुलिंग, तहसील काजा, लाहौल स्पीति द्वारा मुबालिक 84000 रुपयों में बेचा गया जिसे श्री देवेंद्र सिंह, ग्राम एंडी, ज़िला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड ने ख़रीदा।
    03 नवंबर 2025 को अश्व प्रदर्शनी का अंतिम दिवस है जिसमें उत्तम अश्वों का चयन, घुड़दौड़ प्रतियोगिता एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.