Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंबोया स्कूल में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर
    सिरमौर

    अंबोया स्कूल में शुरू हुआ सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर

    By Himachal VartaNovember 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला से सेवानिवृत्त उप-सचिव प्रदीप शर्मा थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कुल 67 स्वयंसेवक , जिनमें 34 छात्राएँ और 33 छात्र शामिल हैं।
    इस शिविर में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे प्राची, स्तुति एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया। प्रदीप शर्मा ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज सेवा , अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों से समृद्ध करता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल अपनी शिक्षा तक सीमित न रहें , बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाते हुए देश निर्माण में योगदान दें। एनएसएस जैसे कार्यक्रम उन्हें संवेदनशील, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने संदेश में कहा कि यह शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास का उत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सेवा भाव और नैतिक मूल्यों का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे शिविर बच्चों को टीम वर्क, सामाजिक एकता एवं आत्मविश्वास की सीख देते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य है स्वयं से पहले समाज। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन , समय पालन एवं समर्पण की भावना के साथ शिविर में भाग लेने का आग्रह किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.