Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी
    सोलन

    खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaNovember 10, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संघोई के मलावण में नेहरू युवक मण्डल मलावण द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    दो दिवसीय इस कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया।
    संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को अपने शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने व नशे जैसी कुरीति से दूर रखने में खेल महत्वपूर्ण हैं। खेल जहां युवा को जिम्मेदार व अनुशासित बनाते हैं वहीं एक उत्तरदायी नागरिक बनाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
    विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न निर्णय लिए गए हैं। ओलम्पिक, शीतकालिन ओलम्पिक तथा पैरा ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 50 लाख रुपए से बढ़कार 04 करोड़ रुपए कर दी गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 30 लाख रुपए के बजाय 2.50 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपए के बजाय 1.50 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोज़गार देने के लिए 03 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है। इसके तहत वर्ष 2024 से अब तक 99 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोज़गार प्रदान किया गया है।
    उन्होंने कहा कि कबड्डी एक अंतरराष्ट्रीय खेल बनकर उभरा है। कबड्डी खेल में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी के साथ-साथ मिलने वाली धनराशि में भी बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने आयोजकों से आगामी वर्ष में इस प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित करने का आग्रह किया ताकि आस-पास के क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिल सके।
    संजय अवस्थी ने विजेता टीम हिम अकादमी नम्होल को 10 हज़ार रुपए और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम शिमला-7 को 06 हज़ार रुपए और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
    उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत समस्या के समयबद्ध निवारण के लिए तथा शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की मुरम्मत करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत संघोई में एक नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की घोषणा भी की।
    विधायक ने पम्प हाउस मार्ग के निर्माण के लिए अनुमानित राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने सामुदायिक भवन (जंज घर) के लिए 05 लाख रुपए तथा क्षेत्र के स्कूल में खेल मैदान निर्माण के लिए 03 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
    उन्होंने 10 सोलर लाइट, कबड्डी मैट तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
    विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
    नेहरू युवक मण्डल मलावण के प्रधान पुनीत बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।
    ज़िला परिषद के पूर्व सदस्य गुरदासु राम, ग्राम पंचायत संघोई के वार्ड सदस्य बाबू राम व उर्मिला देवी, नेहरू युवक मंडल मलावण के उप प्रधान योगेश बंसल, नेहरु युवक मंडल मलावण के महासचिव भगत सिंह, कांग्रेस पार्टी के दलीप ठाकुर व गंगा राम, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.