Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु
    बिलासपुर

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

    By Himachal VartaNovember 10, 2025
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर एवं हेल्प एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में “वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाषा कार्यालय परिसर बिलासपुर में किया गया। इस कार्यशाला में बिलासपुर एल्डर्स एसोसिएशन, पेंशनर एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब बिलासपुर के लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया।
    इस बारे जानकारी देते हुए सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर अमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुकुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज में जागरूकता फैलाने का एक प्रमुख माध्यम हैं और उन्हें चाहिए कि वह सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाएं जो वास्तव में सहायता के पात्र हैं। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी और हेल्प ऐज इंडिया के कार्यों की सराहना की और सभी से आग्रह किया कि वह रेड क्रॉस का सहयोग करें ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    कार्यशाला में जिला कल्याण अधिकारी, आर.सी. बंसल, महासचिव, एल्डर्स एसोसिएशन मस्त राम वर्मा, अधिवक्ता प्रकाश बंसल, सुशील पुंडीर, आनंद कुमार, रविंद्र भट्ट, सत्या चंदेल जिला बाल संरक्षण अधिकारी, ओम प्रकाश गर्ग, चेतराम वर्मा, एन.आर. शर्मा, टेक चंद सैनी ने सहभागिता कर परिचर्चा में भाग लिया।
    इसी क्रम में हेल्प एज इंडिया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बिलासपुर द्वारा 11 से 13 नवम्बर तक होटल नीलम, बिलासपुर में तीन दिवसीय जेरियाट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक चलेगा, जिसमें नर्सिंग संस्थानों, वृद्धाश्रमों, आशा कार्यकर्ताओं एवं पारिवारिक देखभाल कर्ताओं सहित लगभग 30 प्रतिभागी भाग लेंगे।
    यह पहल वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल एवं कल्याण के प्रति समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.