Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»सुंदरनगर में देई कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक
    मंडी

    सुंदरनगर में देई कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक

    By Himachal VartaNovember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या और राजकीय उच्च पाठशाला कलौहड़ सुंदरनगर में जिला प्रशासन मंडी द्वारा चलाए जा रहे देई कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने की।
    कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, नशा निवारण, बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उचित खानपान, मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर छात्राओं में नशा निवारण विषय पर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
    पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा की आकांक्षा तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा की रिया कुमारी प्रथम रहीं। वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला कलौहड़ में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अनमोल तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजली प्रथम रहीं। विजेताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया।
    इस अवसर पर पर्यवेक्षक रमा देवी, पोषण समन्वयक दीपिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामदेई, पूजा, अंजू शर्मा तथा शिक्षण संस्थान की छात्राएं उपस्थित रहीं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.