Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»बंजार उपमंडल की 20 सड़कों के लिए 142 करोड़ : विक्रमादित्य सिंह
    कुल्लू

    बंजार उपमंडल की 20 सड़कों के लिए 142 करोड़ : विक्रमादित्य सिंह

    By Himachal VartaNovember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (चरण-4) के तहत 2300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस योजना से राज्यभर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार को नई गति मिलेगी।
    उन्होंने बताया कि बंजार उपमंडल की सड़कों के लिए पीडीएनए (Post Disaster Need Assessment) के अंतर्गत 24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।
    मंत्री ने बातया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत बंजार उपमंडल की 20 सड़कों के लिए 142 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुविधा बेहतर होगी और पर्यटन एवं कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    उन्होंने बातया कि कि सैंज क्षेत्र के तरेहड़ा में पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह पुल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस वर्ष मानसून के दौरान जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र में सबसे अधिक क्षति हुई थी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आवंटित धनराशि का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपयोग हो। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सभी क्षेत्रों में जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की मैदानी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण संपर्क सड़कों को मजबूत बनाना और विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.