Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»रेस्क्यू ऑपरेशनों के तैयार किए होमगार्ड्स और अन्य वॉलंटियर्स : अमरजीत सिंह
    हमीरपुर

    रेस्क्यू ऑपरेशनों के तैयार किए होमगार्ड्स और अन्य वॉलंटियर्स : अमरजीत सिंह

    By Himachal VartaNovember 11, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   बाढ़, जल भराव या अन्य कारणों से नदी-नालों एवं तालाबों मंे डूबने की घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थतियों के दौरान बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के जवानों तथा अन्य वॉलंटियरों को कोलकाता के एक अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम में अलग-अलग प्रशिक्षण कोर्स करवाए हैं।
    उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने मंगलवार को इन दोनों कोर्सों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कोलकाता के एक संस्थान से 42 दिन का डीप अंडर वाटर डाइविंग कोर्स करने वाले होमगार्ड्स के 12 जवानों और 3 अन्य वॉलंटियरों में अंकुश परमार प्रथम रहे। अन्य प्रतिभागियों में पवन कुमार, अविनाश ठाकुर, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
    जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम से 14 दिन का स्वीमिंग कोर्स करने वाले होमगार्ड्स के 17 जवानों और 3 अन्य वॉलंटियरों में अशोक, कौशल कुमार, सतीश, राजिंद्र, रवि, पवन, अविनाश, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, अंकुश परमार, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
    सभी जवानों एवं वॉलंटियरों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण कोर्स करने के बाद ये जवान आपात परिस्थितियों में बचाव कार्यों को अंजाम देने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेंगे।
    इस अवसर पर होमगार्ड्स के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, डीडीएमए की समन्वयक (प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण) समीक्षा शर्मा, भानु शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.