काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली रजियाना में बन रहे वूमेन वर्किंग हॉस्टल के कार्य का निरीक्षण करने कार्य स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर उन्होंने वर्किंग वूमेन हॉस्टल के कार्य का अधिकारियों से विवरण लिया और इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बाली ने कहा इस वर्किंग वूमेन हॉस्टल के बन जाने से अनेकों महिलाओं को इसका फायदा होगा। महिलाएं अपने कार्यों को और अच्छे से करने में सक्षम होंगी। उन्हें रहने के लिए एक बेहतर परिवेश मिलेगा। उन्होंने कहा महिलाओं की समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका है महिलाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है इसके लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा हमें बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के पूरे अवसर उनको देने चाहिए। उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम ऊंचा कर रहीं हैं। उन्होंने कहा हमें पुरुषों के समान ही महिलाओं को अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा आज महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा आने को योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए आर्थिक योजनाएं, बेटियों की शिक्षा के लिए शिक्षा से संबंधित योजनाओं जैसी अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा देश और प्रदेश की तरक्की तभी संभव है कि यदि वहां की महिलाएं सुदृढ़ और सशक्त होंगी। उन्होंने कहा यदि एक बेटी शिक्षित और सुदृढ़ होगी तो वह दो घरों को शिक्षित और सुदृढ़ करने का काम करेगी जिससे पूरा समाज सुदृढ़ और सशक्त बनेगा।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
